सोरेंग महकमा कार्यालय के सामने एसकेएम समर्थकों का प्रदर्शन, एसकेएम ने दी राज्यस्तरीय आंदोलन की चेतावनी

गेजिंग : पश्चिम सिक्किम की ग्रामीण जनता को दी जाने वाली सरकारी सुविधाएं दल का लेबल देखकर दी जा रही है. लेकिन ऐसा करना सरासर अन्यायपूर्ण है. सोमवार को उक्त आरोप लगाकर एसकेएम के नेतृत्व में सोरेंग महकमा कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया. एसकेएम के प्रचार महासचिव वीरेंद्र तामलिंग के प्रेस बयान के […]

गेजिंग : पश्चिम सिक्किम की ग्रामीण जनता को दी जाने वाली सरकारी सुविधाएं दल का लेबल देखकर दी जा रही है. लेकिन ऐसा करना सरासर अन्यायपूर्ण है. सोमवार को उक्त आरोप लगाकर एसकेएम के नेतृत्व में सोरेंग महकमा कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया.
एसकेएम के प्रचार महासचिव वीरेंद्र तामलिंग के प्रेस बयान के अनुसार सरकारी सुविधाएं केवल एसडीएफ समर्थक परिवारों को ही दी जा रही है जो अन्यायपूर्ण है. इस अन्याय के खिलाफ एसकेएम के महकमा नेतृत्व ने सोरेंग महकमा कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरु किया. आज शाम को 5 : 30 बजे तक धरना कार्यक्रम चला.
धरना समाप्त करने के साथ ही एसकेएम नेतृत्व ने कहा है कि प्रशासन को निष्पक्ष रुप से सरकारी सुविधाएं देनी होगी. आरोप है कि क्षेत्र के बीडीओ और एसडीएफ के पंचायत सदस्य बिना ग्राम सभा किये और एसकेएम के पंचायत सदस्यों की सलाह को दरकिनार कर सुविधाएं दी जा रही हैं.
बताया गया कि प्रशासन के एडीसी गयास पेघा ने कह दिया है कि वह इस बारे में कुछ भी नहीं कर सकते हैं. विरोधी दल के कार्यकर्ता जैसा उचित समझें करें. उसके बाद ही धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >