बाइक व कार में भिड़ंत, एक की मौत

मेटेली : बाइक व यात्री वाहन के बीच सीधी टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गयी. रविवार शाम लगभग 6.30 बजे यह दुर्घटना लाटागुड़ी चालसा गामी 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के लाटागुड़ी व गोरुमारा जंगल के बीच कलखावा नजर मीनार में प्रवेश के रास्ते के पास घटी है. घटना की खबर पाकर पद्मश्री करीमुल […]

मेटेली : बाइक व यात्री वाहन के बीच सीधी टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गयी. रविवार शाम लगभग 6.30 बजे यह दुर्घटना लाटागुड़ी चालसा गामी 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के लाटागुड़ी व गोरुमारा जंगल के बीच कलखावा नजर मीनार में प्रवेश के रास्ते के पास घटी है. घटना की खबर पाकर पद्मश्री करीमुल हक व पर्यावरण प्रेमी अनिर्वान मजूमदार मौके पर पहुंचे.
जानकारी मिली है कि शाम को एक यात्रीवाही छोटी गाड़ी चालसा से लाटागुड़ी की ओर जा रही थी. उस समय विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक के साथ उसका आमने सामने टक्कर हो गया. घटनास्थल पर ही बाइक चालक की मौत हो गयी. करीमुल हक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की गाड़ी दुर्घटना में कई लोग फंसे हुए है.
इसलिए वह एंबुलेंस व अनिवार्न को लेकर मौके पर पहुंचे. लेकिन घटनास्थल पर मृत व्यक्ति के अलावे ओर कोई नहीं मिला. घटना की खबर पाकर मेटेली थाना पुलिस व मयनागुड़ी दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे. मेटेली थाना पुलिस ने बाइक व गाड़ी को जब्त कर लिया. मृत व्यक्ति का परिचय नहीं मिल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >