मालबाजार : चाय पट्टी की विभिन्न समस्या के समाधान की पहल

मालबाजार : उत्तर बंगाल के चाय बागान श्रमिकों का जीवन समस्याओं से घिरा है. बेरोजगारी, जर्जर सड़क व्यवस्था, महिला व बाल तस्करी जैसी कई समस्याओं से डुआर्स के विभिन्न चाय बागान आक्रांत हैं इनके निदान के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर बीते साल जुलाई महीने में सीडीआर का गठन किया गया है. सीडीआर […]

मालबाजार : उत्तर बंगाल के चाय बागान श्रमिकों का जीवन समस्याओं से घिरा है. बेरोजगारी, जर्जर सड़क व्यवस्था, महिला व बाल तस्करी जैसी कई समस्याओं से डुआर्स के विभिन्न चाय बागान आक्रांत हैं

इनके निदान के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर बीते साल जुलाई महीने में सीडीआर का गठन किया गया है. सीडीआर का पूरा नाम कम्युनिटी डेवलपमेट रिप्रेजेंटेटिव है. इसमें विभिन्न ब्लॉकों से 13 -13 प्रतिनिधि बुलाये गये. इन प्रतिनिधियों ने अपने-अपने इलाके की विभिन्न समस्याओं की लिखित तौर पर पुलिस को जानकारी दी. पुलिस अधिकारी इन समस्यायों को लेकिर संबंधित विभाग से चर्चा कर समाधान की कोशिश करेंगे.

पुलिस अधीक्षक अमिताभ माइती, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंदीरा मुखर्जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डेंडुप शेर्पा व अन्य पुलिस अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. शुक्रवार शाम धूपझोड़ा के एक निजी रिसॉर्ट में माल महकमा इलाके के सीडीआर को लेकर विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गयी.

इस चर्चा सभा में माल महकमा इलाके के तीन ब्लॉक के 39 सीडीआर प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. पुलिस अधीक्षक अमिताभ माइती ने सब सुनने के बाद, कैसे इनका निदान हो इसकी रूपरेखा बतायी. कुछ समस्याओं का तत्काल समाधान ढूंढा गया. बाद में पुलिस अधीक्षक अमिताभ माइती ने कहा कि यह राज्य सरकार की नयी योजना है. संबंधित विभागों के साथ मिलकर समाधान की कोशिश की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >