जलपाईगुड़ी में धराया हुगली का बदमाश, एक पिस्तौल व दो राउंड कारतूस बरामद

जलपाईगुड़ी : मुख्यमंत्री की जलपाईगुड़ी यात्रा से ठीक पहले आग्नेयास्त्र समेत एक बदमाश को जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके पास से दो राउंड कारतूस भी बरामद हुए हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी का घर हुगली के बैंडल इलाके में है. वह जलपाईगुड़ी में क्यों आया था, पुलिस की छानबीन कर […]

जलपाईगुड़ी : मुख्यमंत्री की जलपाईगुड़ी यात्रा से ठीक पहले आग्नेयास्त्र समेत एक बदमाश को जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसके पास से दो राउंड कारतूस भी बरामद हुए हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी का घर हुगली के बैंडल इलाके में है. वह जलपाईगुड़ी में क्यों आया था, पुलिस की छानबीन कर रही है.
जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने के आइसी विश्वाश्रय सरकार ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस अधिकारी शंकर दास ने शहर के दिनबाजार इलाके के पास टीनपाड़ा से उसे गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान चुचुड़ा के बैंडल निवासी प्रकाश गोदालिया के तौर पर हुई है. उसके पास से पुलिस ने एक पिस्तौल व दो राउंड कारतूस बरामद किये है.
पुलिस ने बताया कि उसके नाम पर और भी कई केस दर्ज हैं. बुधवार को उसे अदालत में पेश रिमांड पर लिया गया. वह जलपाईगुड़ी में हथियार लेकर क्यों आया था, पुलिस इसकी पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >