सिलीगुड़ी : जमकर चटकायी लाठियां, दो महिलाएं समेत 11 गिरफ्तार

जमकर चटकायी लाठियां, दो महिलाएं समेत 11 गिरफ्तार एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस का फूटा गुस्सा सिलीगुड़ी : उत्तर दिनाजपुर जिले इस्लामपुर द्वारीभीटा हाई स्कूल में दो उर्दू शिक्षक तथा एक संस्कृत शिक्षक के नियुक्ति को लेकर गुरुवार को वहां का माहौल रणक्षेत्र में बदल गया. हिंसा की घटना में गोली लगने से दो लोगों राजेश […]

जमकर चटकायी लाठियां, दो महिलाएं समेत 11 गिरफ्तार

एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस का फूटा गुस्सा

सिलीगुड़ी : उत्तर दिनाजपुर जिले इस्लामपुर द्वारीभीटा हाई स्कूल में दो उर्दू शिक्षक तथा एक संस्कृत शिक्षक के नियुक्ति को लेकर गुरुवार को वहां का माहौल रणक्षेत्र में बदल गया. हिंसा की घटना में गोली लगने से दो लोगों राजेश सरकार और तापस बर्मन की मौत हो गयी,जबकि कई लोग घायल हो गए.भाजपा मारे गए दोनों लोगों के एबीवीपी कार्यकर्ता होने का दावा कर रही है.

इसी घटना के विरोध में शुक्रवार को एबीवीपी के राज्य कमेटी की ओर से पूरे बंगाल में छात्र हड़ताल की घोषणा की गयी थी. इसी दौरान सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमेटी की ओर से शुक्रवार को वेनस मोड़ पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का कार्यक्रम था. इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली सिलीगुड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा आंदोलनकारियों को रोकने की कोशिश.दूसरी ओर आंदोलनकारी पुलिस से भी भिड़ गए. उसके बाद पुलिस का गुस्सा आंदोलनकारियों पर फूट पड़ा. पुलिस ने इनपर जमकर लाठियां भांजी.

इसी के साथ आंदोलनकारी छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गई.मिली जानकारी के अनुसार आंदोलनकारी एबीवीपी कार्यकर्ता मानव बंधन बनाकर वेनस मोड़ को जाम कर इस्लामपुर की घटना का विरोध करने लगे. इतना ही नहीं सड़क के बीचों बीच राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला भी जलाया गया.

मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मां��� की गई. खबर मिलते ही सिलीगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचीं तथा आंदोलनकारियों को खदेड़ने लगी. आरोप है कि पुलिस ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. दो महिला कार्यकर्ता समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया. बाद में उन्हें पीआर बॉण्ड पर छोड़ दिया गया.

एबीवीपी के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला अध्यक्ष दीपांकर चक्रवर्ती ने बताया कि गत गुरुवार को द्वारीभीटा हाई स्कूल में आंदोलन के दौरान दो लोगों की जान गई है. जिसके विरोध में उनलोगों ने आज पूरे बंगाल में छात्र हड़ताल बुलाया था. जिसके समर्थन में उनलोगों ने वेनस मोड़ पर विरोध प्रदर्शन किया. लेकिन बाद में पुलिस आंदोलनकारियों को गिरफ्तार ले गयी. उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस दौरान बिना किसी महिला पुलिस कर्मी के उनके दो महिला कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया.

विहिप ने की निंदा

द्वारीभीटा गोलीकांड की विश्व हिन्दू परिषद(विहिप) ने निंदा की है.संगठन के जिला सचिव प्रदीप चंद्र अधिकारी ने कहा है कि पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत हुयी है.उन्होंने राज्य के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी मांगा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >