कालियागंज : एक लाख रुपये दहेज के लिए पत्नी की हत्या

कालियागंज : शादी के दस साल बाद भी दहेज की रकम नहीं देने पर पति ने अपनी बीवी की नृशंस हत्या कर दी. दिल को दहलाने वाली यह घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के करणदिघी थानांतर्गत सैयदपुर इलाके में घटी है. पुलिस सूत्र के अनुसार आरोपी पति अबू कलाम ने अपनी बीवी रबिना खातून को धारदार […]

कालियागंज : शादी के दस साल बाद भी दहेज की रकम नहीं देने पर पति ने अपनी बीवी की नृशंस हत्या कर दी. दिल को दहलाने वाली यह घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के करणदिघी थानांतर्गत सैयदपुर इलाके में घटी है.
पुलिस सूत्र के अनुसार आरोपी पति अबू कलाम ने अपनी बीवी रबिना खातून को धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था. उसके बाद पहले उसे रायगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे सिलीगुड़ी रेफर किया गया. लेकिन वहां पर इलाज के दौरान ही शुक्रवार की रात रबिना खातून ने दम तोड़ दिया.
रबिना खातून के मायके वालों ने करणदिघी थाने में दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर हत्या का मामला दर्ज कराया है. उधर, घटना के बाद से ही शौहर अबू कलाम फरार है. खबर लिखे जाने तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है. हत्यारोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >