घर में मिला विशालकाय अजगर, अजगर बरामद होने से खलबली

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम के 40 नंबर वार्ड अंतर्गत उत्तर एकटीयासाल इलाके के एक घर से एक विशालकाय अजगर बरामद होने से खलबली मच गयी. मंगलवार सुबह लगभग साढ़े सात फीट लंबे अजगर को बरामद किया गया.जिसके बाद घटना की सूचना बैकुंठपुर वन विभाग को दी गई. वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे […]

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम के 40 नंबर वार्ड अंतर्गत उत्तर एकटीयासाल इलाके के एक घर से एक विशालकाय अजगर बरामद होने से खलबली मच गयी. मंगलवार सुबह लगभग साढ़े सात फीट लंबे अजगर को बरामद किया गया.जिसके बाद घटना की सूचना बैकुंठपुर वन विभाग को दी गई. वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे तथा पेड़ पर चढ़े अजगर को कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा.
जिसे देखने के लिए इलाके में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी.उस घर के मालिक जीतेन राय ने बताया कि सोमवार मध्य रात्रि को उन्होंने अपने घर के आंगन में कुछ आवाजें सुनी. जिसके बाद रात को ही दरवाजा खोलकर बाहर निकले तो उन्होंने अजगर को आंगन में चक्कर काटते देखा. परिवार के अन्य सदस्यों को इस बात की जानकारी दी गयी.
उसके बाद सभी सदस्य आतंकित हो गये. किसी तरह सुबह होने का इंतजार सभी लोग करने लगे.मंगलवार सुबह रिहायशी इलाके में अजगर सांप देखे जाने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई. तब तक वह अजगर उनके आंगन में स्थित एक आम के पेड़ पर चढ़ गया था.
बैकुंठपुर वन विभाग को भी इस बात की जानकारी दी गयी. खबर मिलते ही बैकुंठपुर वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची.घंटों तक कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पेड़ से नीचे उतारा गया. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि अजगर को जंगल में छोड़ दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >