अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त न्यूलाइफ फर्टिलिटी सेंटर, नि:संतान दंपतियों के इलाज के लिए हर सुविधा उपलब्ध

सिलीगुड़ी :आज शादीशुदा जोड़ों में संतानहीनता एक आम समस्या बनती जा रही है. इसका मुख्य कारण दिन-ब-दिन बढ़ता प्रदूषण, तनाव तथा देरी से होनेवाला विवाह आदि है. लेकिन न्यूलाइफ फर्टिलिटी सेंटर के पास ऐसी समस्याओं का समाधान है, जहां अत्याधुनिक तकनीक से निस्संतान दंपतियों का इलाज किया जाता है. शनिवार को सिलीगुड़ी के सेवक रोड […]

सिलीगुड़ी :आज शादीशुदा जोड़ों में संतानहीनता एक आम समस्या बनती जा रही है. इसका मुख्य कारण दिन-ब-दिन बढ़ता प्रदूषण, तनाव तथा देरी से होनेवाला विवाह आदि है. लेकिन न्यूलाइफ फर्टिलिटी सेंटर के पास ऐसी समस्याओं का समाधान है, जहां अत्याधुनिक तकनीक से निस्संतान दंपतियों का इलाज किया जाता है.
शनिवार को सिलीगुड़ी के सेवक रोड के चेकपोस्ट इलाके में स्थिति इस संस्थान के अपने कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से डॉ शेफाली बंसल माधव तथा डॉ प्रसेनजीत कुमार राय ने यह जानकारी दी.
पत्रकारों से हुए बातचीत करते हुए डॉ प्रसेनजीत कुमार राय ने बताया कि 6000 वर्गफुट में फैले न्यूलाइफ फर्टिलिटी सेंटर की शुरुआत पांच महीने पहले हुई थी. इसका शनिवार को औपचारिक तौर पर उद्घाटन किया गया. फर्टिलिटी सेंटर में अल्ट्रासाउंड रूम, आईयूआई रूम, एंड्रोलॉजी लैब, डायग्नोस्टिक सर्विस, मॉड्यूलर आइवीएफ लैब, ओटी उपलब्ध हैं. यहां अब तक डेढ़ हजार से भी अधिक निस्संतान दंपतियों का इलाज किया जा चुका है. सिलीगुड़ी के साथ ही दार्जिलिंग, बागडोगरा, नेपाल, भूटान व पड़ोसी राज्य बिहार, असम, सिक्किम से भी लोग इलाज के लिए आते हैं.
न्यूलाइफ फर्टिलिटी सेंटर में आइयूआइ, आइवीएफ, आइसीएसआइ, ओवम/एग डोनेशन, सरोगेसी, स्पर्म डोनेशन तथा संरक्षण, हिस्टोरोस्कोपी व लैप्रोस्कोपी के साथ अन्य चिकित्सीय सुविधाएं मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि इलाज के लिए आये सभी संतानहीन दंपतियों की हर प्रकार की जांच की जाती है. साधारण तरीके से गर्भधारण संभव नहीं होने पर आइवीएफ व सरोगेसी का सहारा लिया जाता है. इस दौरान गोपनीयता का भी खास खयाल रखा जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >