मोमो गेम ने सिलीगुड़ी में भी दी दस्तक

सिलीगुड़ी : जानलेवा मोमो गेम ने सिलीगुड़ी में भी दस्तक दे दी है. सिलीगुड़ी से कुछ ही किलोमीटर दूर स्थित खोरीबाड़ी का एक छात्र इस जानलेवा गेम के फंदे में फंसने से बाल-बाल बच गया. इस मामले की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. स्थानीय […]

सिलीगुड़ी : जानलेवा मोमो गेम ने सिलीगुड़ी में भी दस्तक दे दी है. सिलीगुड़ी से कुछ ही किलोमीटर दूर स्थित खोरीबाड़ी का एक छात्र इस जानलेवा गेम के फंदे में फंसने से बाल-बाल बच गया. इस मामले की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी कॉलेज के प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले एक छात्र हीरक बर्मन को उसके मोबाइल के व्हाट्सएप पर मोमो गेम खेलने का मैसेज आया. पिछले तीन-चार दिनों से सिलीगुड़ी सहित पूरे उत्तर बंगाल में मोमो गेम की काफी चर्चा चल रही है. दो-तीन दिनों में उत्तर बंगाल में विभिन्न स्थानों पर मोमो गेम से संबंधित तीन घटनाएं हुई है. जलपाईगुड़ी में पहले मोमो गेम का मामला सामने आया. उसके बाद इस गेम ने दार्जिलिंग के कर्सियांग तथा दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट तक अपना पैर पसार लिया. कर्सियांग में तो एक छात्र की मौत भी हो गई है.
परिवार के अनुसार छात्र ने संभवत: मोमो गेम के चक्कर में आकर आत्महत्या कर ली. ऐसी परिस्थिति में खोरीबाड़ी के रहने वाले हीरक बर्मन के पास जैसे ही व्हाट्सएप पर मोमो गेम खेलने का मैसेज आया वह सतर्क हो गया. उसने व्हाट्सएप भेजने वाले को मैसेज कर यह जानना चाहा कि वह कहां से मैसेज भेज रहा है.
मैसेज भेजने वाले ने उसे बताया कि वह ब्रिटेन का रहने वाला है और उसके साथ मोमो गेम खेलना चाहता है. हीरक ने तत्काल इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी. परिवार के लोग भी सतर्क थे. बाद में व्हाट्सएप पर मैसेज का जवाब देना हीरक ने बंद कर दिया. उसके बाद उधर से भी कोई मैसेज नहीं आया. हीरक तथा उसके परिवार वालों ने राहत की सांस ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >