बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ कर रहे बांग्लादेशी को पकड़ा

मालदा : सीमा पर लगी बाड़ पार करके भारत में घुसपैठ कर रहे एक बांग्लादेशी को बीएसएफ 24 नंबर बटालियन के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया. उसका संबंध किसी तस्कर गिरोह से तो नहीं है, इस बात की बीएसएफ और मालदा जिला पुलिस जांच कर रहे हैं. सोमवार देर रात इंगलिश बाजार थाने के लुधिया […]

मालदा : सीमा पर लगी बाड़ पार करके भारत में घुसपैठ कर रहे एक बांग्लादेशी को बीएसएफ 24 नंबर बटालियन के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया. उसका संबंध किसी तस्कर गिरोह से तो नहीं है, इस बात की बीएसएफ और मालदा जिला पुलिस जांच कर रहे हैं.
सोमवार देर रात इंगलिश बाजार थाने के लुधिया इलाके में मोहम्मद मुश्तफा (26) को गिरफ्तार किया गया. मंगलवार की सुबह बीएसएफ ने इस बांग्लादेशी युवक को इंगलिश बाजार थाना पुलिस को सौंप दिया. मुश्तफा का घर बांग्लादेश के चापाई नवाबगंज के शिवगंज इलाके में है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से दो मोबाइल सिम कार्ड, कुछ बांग्लादेशी और भारतीय मुद्रा बरामद की गई. उसके बारे में छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >