स्वतंत्रता दिवस पर पूरे उत्तर बंगाल में हाइ अलर्ट

सिलीगुड़ी : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट पर पूरे उत्तर बंगाल में हाई अलर्ट है. किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सिलीगुड़ी समेत पूरे उत्तर बंगाल में सतर्कता बढ़ा दी गयी है. वैसे भी उत्तर बंगाल कई अंतर्राष्ट्रीय व अंतर्राज्यीय सीमाओं से सटा होने की वजह से […]

सिलीगुड़ी : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट पर पूरे उत्तर बंगाल में हाई अलर्ट है. किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सिलीगुड़ी समेत पूरे उत्तर बंगाल में सतर्कता बढ़ा दी गयी है. वैसे भी उत्तर बंगाल कई अंतर्राष्ट्रीय व अंतर्राज्यीय सीमाओं से सटा होने की वजह से काफी संवेदनशील इलाका है.
इसी के तहत उत्तर बंगाल से सटे बांग्लादेश, भूटान और नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं व असम, सिक्किम व बिहार अंतर्राज्यीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गयी है. बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ, भूटान व नेपाल सीमा पर एसएसबी और ने सतर्कता बढ़ा दी है. सीमा आर-पार करने वाले सबों की जांच-पड़ताल की जा रही है. साथ ही असम, सिक्किम व बिहार सीमांत इलाकों में बंगाल पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ा दी है. नाका चेकिंग के जरिये उत्तर बंगाल के हरेक छोटे-बड़े शहर व कस्बों में आने-जानेवाले वाहनों को चेकिंग हो रही है.
इन सभी सीमाओं पर हरेक गतिविधियों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है. सिलीगुड़ी मेट्रॉपोलिटन पुलिस ने भी सुरक्षा को लेकर अभी से ही कमर कस लिया है. सिलीगुड़ी शहर के अलावा भक्ति नगर, प्रधाननगर, न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी), माटीगाड़ा व नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्रों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. पुलिस कमिश्नर डॉ भरत लाल मीणा ने हर थाना के पुलिस अधिकारियों को पहले ही सुरक्षा प्रबंध तगड़ा करने का निर्देश दे दिया है.
हर शहर, कस्बों में नाका चेकिंग के अलावा हरेक अति संवेदनशील व संवेदनशील सार्वजनिक स्थलों पर भी विशेष चौकसी अभी से ही बढ़ा दी गयी है. इसके तहत बागडोगरा एयरपोर्ट के अलावा एनजेपी जंक्शन, कूचबिहार, अलीपुरद्वार, मालदा जंक्शन सहित छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों, सभी बस अड्डों, पेट्रोल पंपो व छोटे-बड़े सभी शॉपिंग मॉल, एतिहासिक, धार्मिक स्थलों के अलावा पर्यटन केंद्रों पर भी सादी वर्दी में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गयी है.
बुधवार को स्वतंत्रता दिवस को लेकर होनेवाले हरेक कार्यक्रम स्थलों पर भी पुलिस गश्ती सुबह से ही बढ़ा दी जायेगी. डॉ मीणा का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जा सकती. हर संवेदनशील व अति संवेदनशील व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में कड़ी निगरानी हेतु पुलिस की स्पेशल टीम गठित की गयी है.
इधर,पूर्वोत्तर सीमा रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गुवाहाटी सहित सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा बरती जा रही है. गुवाहाटी में एक विशेष कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गयी है. सीपीआरओ पीजे शर्मा ने बताया है कि सिर्फ रेलवे स्टेशनों ही नहीं रेलवे पुलों आदि की भी निगरानी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >