पेड़ से टकरायी कार, दो मरे

अलीपुरद्वार : अलीपुरद्वार के दमनपुर क्षेत्र में बीते रात को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन अस्पताल में भर्ती हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रात को पांचो लोग कहीं से भोज खाकर आ रहे थे, तभी दमनपुर के पम्पू बस्ती में […]

अलीपुरद्वार : अलीपुरद्वार के दमनपुर क्षेत्र में बीते रात को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन अस्पताल में भर्ती हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रात को पांचो लोग कहीं से भोज खाकर आ रहे थे, तभी दमनपुर के पम्पू बस्ती में सड़क अवरोधक के ऊपर तेज गाड़ी की गति को चालक संभाल नहीं पाया. जिससे गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी.
इस दुर्घटना में अमित कुमार दे (27 वर्ष) और शुभोजीत दास (34 वर्ष) की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए सिलीगुड़ी ले जाया गया है, जबकि एक अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में चिकित्साधीन है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >