25 लाख की अफीम बरामद, अफीम को मालदा ले जाने की थी योजना

सिलीगुड़ी : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) कोलकाता जोनल युनिट की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी के निकट न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) स्टेशन से भारी मात्रा में अफीम बरामद किया है. अफीम की बरामदगी स्टेशन पर खड़ी पदातिक एक्सप्रेस से हुई है. इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है. एनसीबी […]

सिलीगुड़ी : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) कोलकाता जोनल युनिट की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी के निकट न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) स्टेशन से भारी मात्रा में अफीम बरामद किया है. अफीम की बरामदगी स्टेशन पर खड़ी पदातिक एक्सप्रेस से हुई है. इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है.
एनसीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पदातिक एक्सप्रेस में अफीम की तस्करी की जानकारी पहले से ही एनसीबी को मिल गई थी. उसके बाद इसकी सूचना एनजेपी स्टेशन पर आरपीएफ का दी गयी. ट्रेन जैसे ही एनजेपी स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची आरपीएफ तथा एनसीबी की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया.
ट्रेन से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से बरामद बैग में 4 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद हुआ है. जब्त अफीम की कीमत करीब 25 लाख रुपए है. जबकि गिरफ्तार आरोपी का नाम रंजीत पाल है. वह सिलीगुड़ी के निकट जलपाईगुड़ी जिले के साहूडांगी इलाके का रहने वाला है.
मालदा ले जाने की थी तैयारी
एनसीसी सूत्रों ने आगे बताया कि आरोपी कूचबिहार जिले के माथाभांगा से अफीम लेकर पदातिक एक्सप्रेस में सवार हुआ. एनसीबी को इसकी जानकारी पहले ही मुखबिरों से मिल गई थी. ट्रेन के एनजेपी स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर पहुंचते ही आरपीएफ और एनसीबी की टीम ने धावा बोल दिया. अफीम को एक बैग में भरकर रखा गया था.
काले प्लास्टिक में लपेटे अफीम को माथाभांगा से मालदा ले जाने की तैयारी थी. एनसीबी की टीम ने आरोपी से पूछताछ की है. मंगलवार को उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया. एनसीबी सूत्रों ने बताया है कि मालदा के बाद अफीम का क्या होना था, इसकी पता लगाने की कोशिश की जा रही है. आरोपी से पूछताछ के बाद कई तथ्यों का खुलासा हुआ है. संभवता हमको मालदा सीमा से बांग्लादेश भेजे जाने की भी संभावना रही होगी. एनसीबी पूरे मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >