1000 विद्यार्थियों नहीं लगेगा पढ़ाई का खर्चा, युवा तृणमूल डठाएगी जिम्मा, पांच कोचिंग सेंटर की भी सौगात

कूचबिहार : मंगलवार को कूचबिहार शहर के सुकांत मंच में ‘जीवन दिशा’ नाम से एक कार्यक्रम युवा तृणमूल कांग्रेस की ओर से आयोजित किया गया. इसमें माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. खास बात यह रही कि कार्यक्रम के दौरान युवा तृणमूल के जिला अध्यक्ष निश्चित प्रामाणिक […]

कूचबिहार : मंगलवार को कूचबिहार शहर के सुकांत मंच में ‘जीवन दिशा’ नाम से एक कार्यक्रम युवा तृणमूल कांग्रेस की ओर से आयोजित किया गया. इसमें माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. खास बात यह रही कि कार्यक्रम के दौरान युवा तृणमूल के जिला अध्यक्ष निश्चित प्रामाणिक ने संगठन की ओर से जिले के एक हजार स्नातक स्तरीय छात्र-छात्राओं की पढ़ाई की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की.
इसके तहत कोई नकद सहायता नहीं दी जायेगी, बल्कि किताबें और पढ़ाई-लिखाई के लिए जरूरी अन्य चीजें उपलब्ध करायी जायेंगी. इतना ही नहीं, जिले में पांच जगहों पर के लिए संगठन की ओर कोचिंग सेंटर खोले जायेंगे. इससे उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे गरीब छात्र-छात्राओं को मदद मिलेगी. श्री प्रामाणिक ने कहा कि इस काम में जिले के बहुत से आम लोग, शिक्षानुरागी कॉलेज अध्यापक, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिका अपने सामर्थ्य के अनुसार सहयोग कर रहे हैं. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सपनों का बंगाल गढ़ने की उनकी यह कोशिश है. कार्यक्रम के दौरान मंच पर युवा तृणमूल के नेता अभिजीत दे भौमिक भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >