सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

सिलीगुड़ी. एक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गयी. मृत युवक का नाम गणेश सरकार (22) है. वह आशीघर के फकदईबाड़ी इलाके का निवासी था. इस घटना में और एक युवक घायल हुआ है. घटना बुधवार दोपहर को सिलीगुड़ी के ईस्टन बाइपास के कानकाटा मोड़ इलाके में घटी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि […]

सिलीगुड़ी. एक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गयी. मृत युवक का नाम गणेश सरकार (22) है. वह आशीघर के फकदईबाड़ी इलाके का निवासी था. इस घटना में और एक युवक घायल हुआ है. घटना बुधवार दोपहर को सिलीगुड़ी के ईस्टन बाइपास के कानकाटा मोड़ इलाके में घटी है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गणेश तथा उसके दोस्त गुड्डू घोष स्कूटी पर सवार होकर जलेश्वरी बजार की ओर जा रहे थे. लेकिन स्कूटी से गणेश का नियंत्रण खो जाने से वे दोनों रास्ते पर ही गिर गये. उसी वक्त पीछे से आ रहे सिक्किम नंबर के ट्रक ने गणेश को कुचल दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
घटना के बाद आशीघर आउट पोस्ट की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घातक गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर शव को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भेज दिया. इस हादसे में घायल गुड्डू के सिर तथा हाथ में हल्की चोट आयी है. उसे प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >