गंगतोक : सिक्किम सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत शुरू किये गये जैविक खेती की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है. इसी क्रम में देश के विभिन्न राज्यों से जैविक खेती के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए मंत्री व विशेषज्ञों का सिक्किम दौरा निरंतर हो रहा है. पड़ोसी राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी जैविक खेती की जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से सिक्किम आने की इच्छा व्यक्त की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन चामलिंग से फोन पर बातचीत के दौरान जल्द ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिक्किम आने की जानकारी दी है. सत्तारूढ़ एसडीएफ मुख्यालय में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चामलिंग ने कहा कि शनिवार की सुबह बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ फोन पर बातचीत हुई है. उन्होंने सिक्किम में जैविक खेती के बारे में जानकारी लेने के लिए आने की इच्छा व्यक्त की. ममता ने दौरे के क्रम में जनता को भी संबोधित करने की इच्छा जाहिर की.
