दो हथियार कारोबारी को रंगे हाथ दबोचा

कूचबिहार : कूचबिहार जिला पुलिस ने अत्याधुनिक हथियार सहित दो आग्नेयास्त्र कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को कूचबिहार जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. भोलानाथ पांडे ने यह जानकारी पत्रकारों को दी.पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुछ दिनों से पुलिस इन आग्नेयास्त्र कारोबारियों को खोज रही थी. आखिरकार मंगलवार रात गुप्त सूत्रों से खबर पाकर पुलिस […]

कूचबिहार : कूचबिहार जिला पुलिस ने अत्याधुनिक हथियार सहित दो आग्नेयास्त्र कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को कूचबिहार जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. भोलानाथ पांडे ने यह जानकारी पत्रकारों को दी.पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुछ दिनों से पुलिस इन आग्नेयास्त्र कारोबारियों को खोज रही थी.
आखिरकार मंगलवार रात गुप्त सूत्रों से खबर पाकर पुलिस ने खरीददार के वेश में अभियान चलाया. ये लोग दो अस्त्र कारोबारियों से पता चला कि वे 7.65 एक अत्याधुनिक पिस्तौल बेचना चाहते है. इसके बाद पुलिस की एक टीम ने माथाभांगा 2 नंबर ब्लॉक के घोकसाडांगा इलाका व कूचबिहार 2 नंबर ब्लॉक के पुंडिबाड़ी इलाके के निवासी मंटु सरकार एवं अमित मुर्मू को गिरफ्तार किया.
इनलोगों के पास से अत्याधुनिक पिस्तौल सहित 2 मैगजीन एवं 5 कार्तूज पुलिस को मिले है. पुलिस ने उनलोगों के बाइक को भी जब्त कर लिया है. कूचबिहार अदालत ने आरोपियों को 12 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >