मनचले की धुनाई, पुलिस को सौंपा

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम के 27 नंबर वार्ड के बाबूपाड़ा इलाके में बुधवार को एक छात्रा के साथ अमर्यादित व्यवहार करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक मनचले की जमकर पिटाई कर दी. सिलीगुड़ी थाना की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुशार, पेशे से रंग मिस्त्री विकास राय […]

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम के 27 नंबर वार्ड के बाबूपाड़ा इलाके में बुधवार को एक छात्रा के साथ अमर्यादित व्यवहार करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक मनचले की जमकर पिटाई कर दी. सिलीगुड़ी थाना की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुशार, पेशे से रंग मिस्त्री विकास राय पर आरोप है कि उसने बाबूपाड़ा इलाके में एक छात्रा को अकेले पाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया. छात्रा के शोर मचाने पर लोग वहां पहुंच गये. उन्होंने आरोपी को दबोच लिया और रस्सी से बांध कर उसकी जमकर पिटाई की. इसके बाद घटना की सूचना सिलीगुड़ी थाना को दी गयी.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपी को अपने साथ थाने ले गयी. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से आरोपी को इस इलाके में देखा जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >