सचिन-सौरभ से गुलजार हुआ सफारी पार्क, बंगाल सफारी पार्क में आये दो नये मेहमान

सिलीगुड़ी : बस अब कुछ दिन बाद ही बंगाल सफारी पार्क में आये पर्यटक लेपर्ड सफारी का भी लुफ्त उठा पायेंगे. बंगाल सफारी पार्क में दो तेंदुए का आगमन हुआ है. बंगाल सफारी के दो नये अतिथियों का नाम सचिन व सौरभ है. इन्हें डुआर्स के दक्षिण खयेरबाड़ी से लाया गया है. फिलहाल इन दोनों […]

सिलीगुड़ी : बस अब कुछ दिन बाद ही बंगाल सफारी पार्क में आये पर्यटक लेपर्ड सफारी का भी लुफ्त उठा पायेंगे. बंगाल सफारी पार्क में दो तेंदुए का आगमन हुआ है. बंगाल सफारी के दो नये अतिथियों का नाम सचिन व सौरभ है. इन्हें डुआर्स के दक्षिण खयेरबाड़ी से लाया गया है. फिलहाल इन दोनों को यहां के मौसम व जंगल से तालमेल बनाने के लिए निगरानी में रखा गया है. दोनों अभी स्वस्थ हैं.
सिलीगुड़ी के निकट सालुगाड़ा स्थित बंगाल सफारी पार्क में पिछले काफी दिनों से लेपर्ड सफारी शुरू करने की कवायद की जा रही थी. आखिरकार सरकार की कवायद रंग लायी. बीते सोमवार को बंगाल सफारी पार्क में सचिन व सौरभ नामक दो तेंदुए को लाया गया है.
बंगाल सफारी के जंगल व यहां के मैसम के साथ तालमेल बनाने के लिए इनको निगरानी में रखा गया है. करीब एक सप्ताह के बाद पर्यटक इनको देखने का आनंद ले सकेंगे. बंगाल सफारी प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार यहां लेपर्ड सफारी के लिए आवश्यक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. नये अतिथि के खाने-पीने की भी पूरी व्यवस्था कर दी गयी है. अगले सप्ताह से लेपर्ड सफारी शुरू करने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >