आखिरकार सड़क का निर्माण कार्य शुरू, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

कालिम्पोंग : 37 नंबर समष्टि अंतर्गत पीयू के हिमूल डेयरी से दाहाल गांव तक जाने वाली सड़क का सोमवार को शिलान्यास किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में 37 नंबर समष्टि की पूर्व पार्षद एवं नारी मोर्चा जिला समिति की अध्यक्ष कल्पना तमांग मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थीं. समष्टि संयोजक कल्पना तमांग की पहल […]

कालिम्पोंग : 37 नंबर समष्टि अंतर्गत पीयू के हिमूल डेयरी से दाहाल गांव तक जाने वाली सड़क का सोमवार को शिलान्यास किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में 37 नंबर समष्टि की पूर्व पार्षद एवं नारी मोर्चा जिला समिति की अध्यक्ष कल्पना तमांग मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थीं. समष्टि संयोजक कल्पना तमांग की पहल पर कालिम्पोंग खंड दो के अभियंता विभाग ने परियोजना को आरंभ किया है.
विभागीय अधिकारी अनिल छेत्री ने बताया कि 1.25 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण में एक करोड़ 38 लाख रुपये की लागत आयेगी.
कल्पना तमांग ने बताया कि यह सड़क दागोपाप के समय से जर्जर हालत में था. जिसके कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. बारिश के समय असुविधा और भी बढ़ जाती है. जिसे देखते हुए सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. इस कार्य से क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा हो जायेगी. अभियंता अनील छेत्री ने बताया कि यह परियोजना छह माह के अंदर समाप्त हो जायेगी. इस अवधि में नाली, कलवर्ट, दीवार आदि का भी निर्माण किया जायेगा. ठेकेदार की ओर से गुणस्तरीय कार्य की अपेक्षा की जा रही है. इसके साथ ही गुणस्तरीय कार्य होता है या नहीं इसपर लाभार्थी से भी जानकारी की अपेक्षा रखने की बात कही. ग्रामीण विनोद तमांग ने बताया कि रास्ता निर्माण से ग्रामीणों को काफी सहुलियत होगी. उन्होंने कहा की दागोपाप के समय गांववासियों ने अपने पैसे से रास्ता खोदा था, परंतु इसके बाद से रख-रखाव के अभाव में व्यापक असुविधायें हो रही थी. खासकर रोगियों एवं स्कूली बच्चों को ज्यादा परेशानी होती थी. संबंधित विभागीय अधिकारियों के पास कई बार गुहार लगाने के बाद भी नजर अंदाज किया जाता रहा. गांववासी के लम्बे संघर्ष के बाद आखिरकार रास्ता निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए समष्टि संयोजिका कल्पना तमांग, मोर्चा प्रमुख विनय तमांग, सचिव अनित थापा एवं विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया. इसी तरह 18 माइल के सौरेनी से भेरीगोठ जूनियर स्कूल तक की सड़क भी काफी जर्जर हालत में है. इसे लेकर संयोजिका कल्पना तमांग ने कहा कि जल्द ही इसका भी निर्माण किया जायेगा. उन्होंने कहा कुछ साल पहले उनकी पहल से सभासद कोष से रास्ता निर्माण का कार्य शुरू करवाया था, परंतु जगह-जगह भूस्खलन के बाद अवस्था खराब हो गया. उक्त रास्ता निर्माण हेतु फाइल लेकर कल दार्जिलिंग जाने की जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >