चीनी नागरिक संग दो व्यवसायी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : आर्मी खुफिया विभाग और पुलिस के स्पेशल ब्रांच ने एक चीनी नागरिक के साथ सिलीगुड़ी के दो व्यवसायियों को गिरफ्तार किया है. गुप्त जानकारी के आधार पर आर्मी खुफिया विभाग व स्पेशल ब्रांच ने रविवार की दोपहर सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित एक होटल से चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है. उसके पास […]

सिलीगुड़ी : आर्मी खुफिया विभाग और पुलिस के स्पेशल ब्रांच ने एक चीनी नागरिक के साथ सिलीगुड़ी के दो व्यवसायियों को गिरफ्तार किया है. गुप्त जानकारी के आधार पर आर्मी खुफिया विभाग व स्पेशल ब्रांच ने रविवार की दोपहर सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित एक होटल से चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है.
उसके पास से भारत का वोटर कार्ड व अन्य पहचानपत्र बरामद हुए हैं. चीनी नागरिक के साथ सिलीगुड़ी के एक व्यवसायी के साथ कुछ डील होने वाली थी. इस डील में सिलीगुड़ी का एक और व्यक्ति शामिल है. आर्मी खुफिया विभाग ने स्पेशल ब्रांच की मदद से इन तीनों को गिरफ्तार किया है. आर्मी खुफिया विभाग मामले की छानबीन कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >