टॉलीगंज : इमारत के मीटर बॉक्स में लगी आग

कोलकाता : टॉलीगंज इलाके में तीन मंजिली एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर में आग लगने से अफरातफरी मच गयी. आग इमारत के नीचे मीटर बॉक्स में रविवार सुबह 10.30 बजे के करीब लगी थी. खबर पाकर दमकल के दो इंजनों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गये. वहीं, बिजली विभाग […]

कोलकाता : टॉलीगंज इलाके में तीन मंजिली एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर में आग लगने से अफरातफरी मच गयी. आग इमारत के नीचे मीटर बॉक्स में रविवार सुबह 10.30 बजे के करीब लगी थी.
खबर पाकर दमकल के दो इंजनों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गये. वहीं, बिजली विभाग की टीम ने भी वहां पहुंचकर वहां के बिजली कनेक्शन कुछ समय के लिए काट दिये, जिससे आग बुझाने में दमकलकर्मियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े. वहीं, टॉलीगंज थाने की पुलिस भी वहां पहुंची और लोगों को वहां से सुरक्षित स्थान पर ले गयी. तकरीबन एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया. इस आग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. इस घटना के कारण काफी देर तक इलाके के लोग आतंकित थे. दोपहर दो बजे के करीब स्थिति सामान्य कर ली गयी. आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >