सौरेनी समष्टि में तृणमूल की कमेटी गठित

मिरिक हिल : तृणमूल ने संगठनिक सक्रियता को तेज करते हुए सौरेनी समष्टि कमेटी का गठन रविवार को किया. मिरिक नगरपालिका पर तृणमूल के जीत का इतिहास रचने के बाद से ही दार्जिलिंग पहाड़ में संगठन के विस्तार में तीव्रता आयी है. हिल्स तृणमूल के जिलाध्यक्ष एलबी राई के स्थानीय होने के कारण महकमा क्षेत्र […]

मिरिक हिल : तृणमूल ने संगठनिक सक्रियता को तेज करते हुए सौरेनी समष्टि कमेटी का गठन रविवार को किया. मिरिक नगरपालिका पर तृणमूल के जीत का इतिहास रचने के बाद से ही दार्जिलिंग पहाड़ में संगठन के विस्तार में तीव्रता आयी है. हिल्स तृणमूल के जिलाध्यक्ष एलबी राई के स्थानीय होने के कारण महकमा क्षेत्र में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है.
इसकी जानकारी देते हुए तृणमूल के मिरिक महकमा अध्यक्ष अनिल छेत्री ने बताया कि सौरेनी समष्टि कमेटी गठन के बाद पदाधिकारियों का चयन भी किया गया है. जिसमे अनिल सुब्बा-अध्यक्ष, बीरेन खवास व रचित थापा-कोषाध्यक्ष, निपेंद्र भारती-सचिव, पुण्य राई-सह सचिव, मंगेस छेत्री-कोषाध्यक्ष, प्रजित सुब्बा-प्रचार सचिव समेत पांच को प्रमुख सल्लाहकार एवं चालिस लोगों के एक कार्यकारी समिति का गठन किया गया है. सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अध्यक्ष अनिल छेत्री ने कहा कि राज्य सरकार, गांव-बस्ती क्षेत्र की समस्या के समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है. शांति की स्थापना में तृणमूल के अहम भूमिका होने का दावा करते हुए कहा कि दार्जिलिंग पहाड़ में सबसे शक्तिशाली दल के रूप में आगे है. उन्होंने आगामी रविवार को समष्टि के पार्टी कार्यालय का उद्घाटन दल के जिला अध्यक्ष एलबी राई की उपस्थिति में संपन्न होने की जानकारी दी.
नवगठित समिति के अध्यक्ष अनिल सुब्बा और सचिव निपेंद्र भारती ने समष्टि को राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में कार्य करने का निर्णय लिया है. जनता की इच्छा विकास और शांति का स्थापना है. सभा में मिरिक महकमा समिति के सचिव संतोष खवास और युवा इकाई के महकमा अध्यक्ष शोभन घीसिंग भी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >