सिक्किम में भूकंप, सिलीगुड़ी में भी झटके

सिलीगुड़ी : सिक्किम में आये भूकंप से सिलीगुड़ी में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये. रविवार रात 8.37 बजे अचानक धरती कांप उठी और लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आये. बहुमंजिला इमारतों में झटके ज्यादा महसूस किये गये. इस घटना में सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग और सिक्किम कहीं से जान-माल के किसी नुकसान […]

सिलीगुड़ी : सिक्किम में आये भूकंप से सिलीगुड़ी में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये. रविवार रात 8.37 बजे अचानक धरती कांप उठी और लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आये. बहुमंजिला इमारतों में झटके ज्यादा महसूस किये गये. इस घटना में सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग और सिक्किम कहीं से जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है.
मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पड़ोसी राज्य सिक्किम में भूकंप का केंद्र था. भूकंप के केंद्र से सबसे नजदीक उत्तर सिक्किम जिला मुख्यालय मंगन था. धरती की सतह से करीब 28 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था. रिक्टर स्केल पर भूकम्प की तीव्रता 4.7 मापी गयी है. यह ठीकठाक तीव्रता का भूकंप माना जाता है. लेकिन केंद्र के अधिक गहराई में होने की वजह से झटके का प्रभाव कम हुआ. भूकम्प के झटके पश्चिम सिक्किम के गेजिंग, पूर्वी सिक्किम के गंगतोक, दक्षिण सिक्किम के नामची, दार्जिलिंग के साथ सिलीगुड़ी में भी महसूस किये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >