डिजिटल मीडिया के उभरने से रंगमंच को मदद मिली : महेश दत्तानी

12 बाइक के साथ अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 12 सदस्य धराये 85 हजार नकदी समेत मोबाइल, आधार कार्ड, सोने के जेवर बरामद दिन भर रेकी करने के बाद रात में आपराधिक घटनाओं को देते थे अंजाम अधिकतर अपराधियाें के पास महंगी बाइक, रास्ते में करते थे छिनताई देवीपुर : गुरुवार को देवीपुर पुलिस ने एक […]

12 बाइक के साथ अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 12 सदस्य धराये
85 हजार नकदी समेत मोबाइल, आधार कार्ड, सोने के जेवर बरामद
दिन भर रेकी करने के बाद रात में आपराधिक घटनाओं को देते थे अंजाम
अधिकतर अपराधियाें के पास महंगी बाइक, रास्ते में करते थे छिनताई
देवीपुर : गुरुवार को देवीपुर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया. थाना क्षेत्र के समलापुर के निकट अपराधियों के एक बड़े गिरोह के होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाकर छापेमारी की.
थाना प्रभारी पीसी सिन्हा के नेतृत्व में एसआइ पुनीत उरांव, एएसआइ बीके सिंह, यदुवीर सिंह, रंजीत सिंह सहित पुलिस बल ने समलापुर के पास से 12 अपराधियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनके पास से 12 मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन भी बरामद किये. थाना में लाकर तलाशी के दौरान उनके पास 85 हजार नकद, सोने की एक कानबाली, आधार कार्ड, समेत कई कागजात पाये गये. पूछताछ में पता चला कि पकड़े गये सभी अपराधी बिहार के कटिहार जिला व पश्चिम बंगाल के हैं. इन्होंने जिले में कई अापराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है. छापेमारी से पहले ये किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे.
सूचना पाकर देवघर डीएसपी दीपक कुमार पांडेय देवीपुर थाना पहुंचे व प्रेस कांफ्रेंस किया. उन्होंने बताया कि आधार कार्ड व कागजात के सत्यापन के बाद ही पता चलेगा कि ये असली हैं या नहीं. उन्होंने स्थानीय पुलिस की प्रशंसा की व कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत करने के लिए अनुशंसा की जायेगी.
दिनभर बेचते थे जड़ी-बूटी, रात में करते थे क्राइम: गिरोह के सभी सदस्य शहर-शहर व गांव-गांव घूमकर जड़ी-बूटी बेचने का काम करते हैं. मौका मिलते ही लोगों के यहां सेंधमारी कर चोरी कर लेते थे. इसके अलावा बाइक गिरोह के सदस्य रास्ते में छिनतई आदि घटनाओं को अंजाम देते थे. गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है.
पकड़े गये अपराधियों की सूची: बिहार के कटिहार जिलांतर्गत बलरामपुरा थाना क्षेत्र का पलसा गांव निवासी अंचल घोष (39 वर्ष), परमानंद यादव (21वर्ष), विद्यानंद घोष, पप्पू घोष(27 वर्ष), बिष्टु यादव (32 वर्ष), महेंद्र घोष(19 वर्ष), बबलू घोष के अलावा पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तरी दिनाजपुर जिलांतर्गत ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के घप्पा तेली बस्ती निवासी, मिसिया घोष (18 वर्ष), केदार घोष (24 वर्ष), अमर घोष (40 वर्ष), फुलचंद घोष (19 वर्ष),बाबूराम घोष (23 वर्ष), विश्वलाल घोष (27 वर्ष) शामिल हैं.
जब्त बाइक: मैरुन रंग की होंडा शाइन (बीआर 11 एडी 6526), काली रंग की अपाची (बीआर 37 क्यू 2624), मैरुन रंग की अपाची (डब्लुबी 92 ए 0159 ), पीली रंग की अपाची (बीआर 37 एन 8280), काली रंग की यामाहा आरजेड (बीआर 37 एस 6958), मैरुन होंडा (बीआर 11 एक्स 760) मैरुन अपाची ( बीआर 37 एन 0310), यामाहा फेजर(डब्ल्यू बीए 6829), ब्लैक अपाची (डब्ल्यू बी 92बी 05 64), ब्राउन होंडा हॉरनेट (बीआर 37 एन 1148), ब्लैक पल्सर (डबल्यू बी 60 एच 2644), मैरुन अपाची ( डब्ल्यूबी 92 बी 9497) शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >