. इंगलिश बाजार: संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत

मालदा : शनिवार रात इंगलिश बाजार थाने के मिल्की आउटपोस्ट के शोभानगर गांव में एक गृहस्वामी की संदेहास्पद स्थितियों में मौत हो गयी. परिवार के लोग इस घटना पर चुप्पी साधे हुए हैं. लेकिन जांच अधिकारियों को कुछ ग्रामीणों ने बताया कि पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता के साथ मारपीट की. इसी दौरान सिर […]

मालदा : शनिवार रात इंगलिश बाजार थाने के मिल्की आउटपोस्ट के शोभानगर गांव में एक गृहस्वामी की संदेहास्पद स्थितियों में मौत हो गयी. परिवार के लोग इस घटना पर चुप्पी साधे हुए हैं. लेकिन जांच अधिकारियों को कुछ ग्रामीणों ने बताया कि पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता के साथ मारपीट की.
इसी दौरान सिर में चोट लगने से पिता की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृत व्यक्ति का नाम संजय कर्मकार (42) है. पुलिस का अनुमान है कि उनके सिर पर किसी भारी चीज से वार करके हत्या की गई है. पुलिस मृतक के बेटे दीपंकर कर्मकार को हिरासत में लेकर मिल्की आउटपोस्ट लायी है और उससे पूछताछ कर रही है. आसपास के लोगों से पुलिस को पता चला है कि बेटे के साथ हाथापाई में संजय कर्मकार नीचे गिर गये और उनके सिर के पीछे ईंट से चोट लग गई. इससे वह बेहोश हो गये. इसके बाद स्थानीय लोग उन्हें मिल्की ग्रामीण अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि संजय कर्मकार लगभग रोज ही नशा करके घर लौटते थे. शनिवार रात को इसी के चलते बेटे के साथ उनका विवाद हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >