सिलीगुड़ी. खारोबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी पुलिस चौकी इलाके के भारत-नेपाल सीमा से एसएसबी की आठवीं वाहिनी ने बुधवार की देर रात को लाखों रुपये का अवैध सामान जब्त किया है.
एसएसबी सूत्रों से प्राप्त समाचार के अनुसार कंपनी इंचार्ज उप निरीक्षक निलेश दिवानियों को ‘सी’ समवय के बीओपी तुकरीया बस्ती इलाके में तस्करी की खुफिया सूचना मिली. जिसके आधार पर उन्होंने लाव-लश्कर के साथ सीमा क्षेत्र के पिल्लर संख्या 25 के नजदीक नाका डाला. हालांकि तस्कर एसएसबी के हलचल की भनक लगते ही साइकिल पर लदे सामानों को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे में फरार हो गये. फरार तस्करों की संख्या दो बतायी जा रही है. एसएसबी ने जब्त सभी सामानों को पानीटंकी स्थित कस्टम अधिकारियों को सौंप दिया है. जब्त चार बंडल अवैध सामानों की कीमत 2.42 लाख रुपये आंकी गयी है.
