माकपा नेता पर हुआ जानलेवा हमला

अलीपुरद्वार : सीपीएम प्रत्याशी के परिवार के सदस्य पर टीएमसी समर्थकों द्वारा जालनेवा हमले का आरोप सामने आया है. इसको लेकर इलाके में काफी तनाव है. आरोप है कि परिवार पर नामांकन वापस लेने के लिए स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता दबाव बना रहे थे. इसी को लेकर सीपीएम के कृषक सभा के ब्लॉक अध्यक्ष पर दिन […]

अलीपुरद्वार : सीपीएम प्रत्याशी के परिवार के सदस्य पर टीएमसी समर्थकों द्वारा जालनेवा हमले का आरोप सामने आया है. इसको लेकर इलाके में काफी तनाव है. आरोप है कि परिवार पर नामांकन वापस लेने के लिए स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता दबाव बना रहे थे. इसी को लेकर सीपीएम के कृषक सभा के ब्लॉक अध्यक्ष पर दिन दहाड़े गोली चलायी गयी. इसका आरोप दो तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगा है. अलीपुरद्वार थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवा दी गयी है. किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.
मिली जानकारी के अनुसार सीपीएम नेता प्रभात चंद्र अधिकारी के भाई की पत्नी ने परेरपार ग्राम पंचायत से सीपीएम प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा है. उसके बाद से ही प्रभात चंद्र व उसके परिवार पर नामांकन वापस लेने के लिए टीएमसी की ओर से दबाव बनाया जा रहा था. मंगलवार रात लगभग 9 बजे अलीपुरद्वार 1 नंबर ब्लॉक तपसिखाता सीपीएम पार्टी कार्यालय में प्रभात चंद्र अधिकारी अकेले बैठे थे.
वहां पर अचानक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता तुषार बर्मन व विश्वजीत राय बाइक लेकर पहुंचे व उनकी ओर गोली चला दी. पेशे से सिविक वोलेंटियर टीएमसी कार्यकर्ता तुषार बर्मन व दूसरा तृणमूल कार्यकर्ता विश्वजीत राय मंगलवार रात भी नामांकन वापस लेने के बारे में उनसे बात की. उनके प्रस्ताव पर राजी नहीं होने पर तुषार ने पिस्तौल निकालकर प्रभात अधिकारी पर गोली चला दी.
हालांकि गोली उनके पास से निकलकर कार्यालय के दीवार पर लगी. गोली की आवाज से आसपास के लोग वहां पहुंचते ही टीएमसी कार्यकर्ता भाग निकले.प्रभात अधिकारी व उनके परिवार वालों की ओर से अलीपुरद्वार थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवायी गयी है. पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >