मानसून से पूर्व आपदा प्रबंधन को लेकर बैठक

कालियागंज. मानसून शुरू होने से पहले ही आपात स्थिति में की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए यहां एक उच्चस्तरीय बैठक हुई. रायगंज में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिला अधिकारी आयशा रानी ने की. इसमें जिले के सभी बीडीओ,नगरपालिकाओं के चेयरमैन, पुलिस, बीएसएफ के अधिकारी आदि उपस्थित थे. बैठक के बाद संवाददाताओं से […]

कालियागंज. मानसून शुरू होने से पहले ही आपात स्थिति में की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए यहां एक उच्चस्तरीय बैठक हुई. रायगंज में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिला अधिकारी आयशा रानी ने की. इसमें जिले के सभी बीडीओ,नगरपालिकाओं के चेयरमैन, पुलिस, बीएसएफ के अधिकारी आदि उपस्थित थे.

बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए जिला अधिकारी आयशा रानी ने कहा कि मानसून आने को है. बाढ़ तथा अन्य आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य को लेकर इस बैठक में बातचीत की गयी. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति के लिए जिला प्रशासन तैयार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >