सिक्किम में नाथुला जानेवाली सड़क बंद
सिलीगुड़ी. दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में हिंसा के बाद जिन पर्यटकों ने सिक्किम घूमने का मन बनाया था, उनके सामने एक और परेशानी खड़ी हो गयी है. भूस्खलन की वजह से सिक्किम में नाथुला सड़क को बंद कर दिया गया है. ... प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिक्किम की राजधानी गंगतोक से नाथुला जाने […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
June 13, 2017 9:12 AM
सिलीगुड़ी. दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में हिंसा के बाद जिन पर्यटकों ने सिक्किम घूमने का मन बनाया था, उनके सामने एक और परेशानी खड़ी हो गयी है. भूस्खलन की वजह से सिक्किम में नाथुला सड़क को बंद कर दिया गया है.
...
प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिक्किम की राजधानी गंगतोक से नाथुला जाने के क्रम में जेएन रोड पर आठ माइल तथा नौ माइल इलाके में भूस्खलन की घटना घटी है. इसके अलावा 13 माइल इलाके में भी दो स्थानों पर भूस्खलन से इस सड़क को बंद कर दिया गया है.
प्रशासन की ओर से भी किसी को नाथुला जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. काफी पर्यटक नाथुला में भी फंसे हुए हैं. प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि इन सभी पर्यटकों को वापस लाने की तैयारी की जा रही है. सड़क पर भी कई पर्यटक वाहनों के फंसे होने की खबर है.
ये भी पढ़ें...
January 11, 2026 6:35 AM
January 6, 2026 10:02 PM
January 3, 2026 6:53 PM
December 24, 2025 9:00 AM
December 21, 2025 7:00 PM
December 10, 2025 8:05 PM
December 1, 2025 6:19 PM
October 2, 2024 9:45 PM
September 28, 2024 1:21 PM
September 24, 2024 7:02 PM
