सिलीगुड़ी के मेडिकल इलाके में फिर तेंदुए का आतंक

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी से सटे मेडिकल इलाके में एकबार फिर तेंदुए का आतंक फैल गया है. सोमवार की सुबह इलाके में एक जख्मी कुत्ते को चीत्कार करते देख ग्रामीण वापस दहशत में आ गये हैं. विदित हो कि गत मई महीने में इसी इलाके के मेडिकल से सटे सीआरपीएफ कैंप के ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुए के […]

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी से सटे मेडिकल इलाके में एकबार फिर तेंदुए का आतंक फैल गया है. सोमवार की सुबह इलाके में एक जख्मी कुत्ते को चीत्कार करते देख ग्रामीण वापस दहशत में आ गये हैं. विदित हो कि गत मई महीने में इसी इलाके के मेडिकल से सटे सीआरपीएफ कैंप के ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुए के पैर के निशान और दो मृत बछड़े पाये गये थे.

उस दौरान वन विभाग द्वारा तेंदुए को कैद करने के लिए बड़ा पिंजड़ा भी लगाया गया था. लेकिन तेंदुआ आज तक पकड़ में नहीं आया. लेकिन आज कुत्ते की हालत देख ग्रामीण संभावना जता रहे हैं कि तेंदुआ अभी भी इसी इलाके में कहीं छुपा है.

इसकी जानकारी ग्रामीणों ने एकबार फिर वन विभाग को दे दी है. वन विभाग के अधिकारी भी कुत्ते की हालत देख किसी खूंखार जानवर द्वारा ही जख्मी किये जाने का अंदेशा लगा रहे हैं. कुत्ते के गले के हिस्से की ओर से मांस कुरेद लिया गया है. वन विभाग एकबार फिर खूंखार जानवर को लेकर सतर्क हो गया है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >