हावड़ा : सिल्वन प्लाईबोर्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से उत्तर प्रदेश के ग्रामीण विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ महेंद्र सिंह का अभिनंदन किया गया. कंपनी के चेयरमैन जय प्रकाश सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डाॅ सिंह को सम्मानित किया.
इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई. मंत्री एवं सिल्वन प्लाई के चेयरमैन के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई. पश्चिम बंगाल एवं उत्तर प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा हुई. बाद में सिल्वन प्लाई के चेयरमैन जय प्रकाश सिंह ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के कई विषयों पर मंत्री का ध्यान अाकृष्ट किया. मंत्री कोलकाता में मोदी फेस्ट का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान वह भाजपा के जनसंपर्क अभियान में भी हिस्सा लिये.
बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार
अबकी बार बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी. यहां की जनता इस सरकार से ऊब चुकी है और परिवर्तन चाहती है. उत्तर प्रदेश के ग्रामीण विकास, समग्र ग्रामीण विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ महेंद्र सिंह ने लेक लैंड कंट्री क्लब में अभिनंदन समारोह के बाद ये बातें कहीं. इस दौरान मंत्री ने मोदी सरकार के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला. डाॅ सिंह का यहां भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के मुख्य संरक्षक जय प्रकाश सिंह, महासचिव शंकर बक्श सिंह, विजेंद्र सिंह, चंद्रिका बक्श सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, अशोक सिंह, रमाशंकर सिंह, प्रभुनाथ सिंह, टीएन सिंह, अभिमन्यु सिंह, मुन्ना सिंह, भाजपा नेता संजय सिंह, उमेश राय, नवीन मिश्रा, गुड्डन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. विशिष्ट जनों ने डाॅ सिंह को सम्मानित किया. कार्यक्रम में धनंजय सिंह, अखिलेश सिंह, दीपक सिंह आदि सक्रिय रहे.
