सिलीगुड़ी में जुलाई से ''सुफल बांग्ला''

जलपाईगुड़ी: राज्य कृषि विपणन (मार्केटिंग) विभाग खाद्य सामग्री, मछली, मांस, बटेर मांस, मीठा दही, सब्जी आदि की होम डिलिवरी करेगा. जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और सिलीगुड़ी में जुलाई से यह सेवा शुरू होने जा रही है. ‘सुफल बांग्ला’ योजना के तहत यह परिसेवा दी जायेगी. इसे लेकर जलपाईगुड़ी जिला अधिकारी कार्यालय के कांफ्रेंस रूप में हुई बैठक […]

जलपाईगुड़ी: राज्य कृषि विपणन (मार्केटिंग) विभाग खाद्य सामग्री, मछली, मांस, बटेर मांस, मीठा दही, सब्जी आदि की होम डिलिवरी करेगा. जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और सिलीगुड़ी में जुलाई से यह सेवा शुरू होने जा रही है. ‘सुफल बांग्ला’ योजना के तहत यह परिसेवा दी जायेगी.

इसे लेकर जलपाईगुड़ी जिला अधिकारी कार्यालय के कांफ्रेंस रूप में हुई बैठक के बाद राज्य कृषि विपणन मंत्री तपन दासगुप्त ने यह जानकारी मीडिया को दी. बंगालियों का पसंदीदा तुलाइपांजी चावल, ढेकी का कूटा चावल, बटेर का मांस, मुरगी का मांस, मदर डेयरी का दूध, दही, तेल, मसाला, मछली, अंडा, सब्जी जैसी जरूरी चीजें सहजता से घर बैठे उपलब्ध होंगी.

मंत्री ने बताया कि दक्षिण बंगाल में यह योजना काफी सफल रही है. खरीदारों को बाजार से 15-20 फीसद कम दाम पर खाने-पीने की चीजें मिल रही हैं. उन्होंने बताया कि जलपाईगुड़ी जिले में जिला परिषद के कर्मतीर्थ भवन से यह परिसेवा शुरू होगी. यहां सुफल बांग्ला के स्टॉल पर एक छत के नीचे ही सारी चीजें मिल जायेंगी. जिनके पास स्टॉल पर आने का समय नहीं है, वे होम डिलीवरी की सुविधा ले सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >