घर में पुलिस ने मारा छापा आठ जुआरी गिरफ्तार

मालदा. मालदा शहर के नजरूल सरणी इलाके में एक घर पर छापामारी कर इंगलिशबाजार थाने की पुलिस ने आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि इस दौरान घर का मालिक अमल मंडल भागने में सफल रहा. पुलिस ने बताया कि कई दिनों से उक्त इलाके में अमल मंडल के घर में जुआ का अड्डा चलने […]

मालदा. मालदा शहर के नजरूल सरणी इलाके में एक घर पर छापामारी कर इंगलिशबाजार थाने की पुलिस ने आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि इस दौरान घर का मालिक अमल मंडल भागने में सफल रहा.

पुलिस ने बताया कि कई दिनों से उक्त इलाके में अमल मंडल के घर में जुआ का अड्डा चलने की शिकायत मिल रही थी. इसी के आधार पर मंगलवार दोपहर को छापामारी की गयी. जुए की फड़ से एक लाख रुपये से ऊपर की रकम और 15 मोबाइल जब्त किये गये. आठ जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि घर के मालिक की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >