हरिपाल : डकैती की साजिश रचते सात बदमाश किये गये गिरफ्तार

हरिपाल थाने की पुलिस को गत बुधवार की रात डकैती की योजना बना रहे सात बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया.

संवाददाता, हुगली.

हरिपाल थाने की पुलिस को गत बुधवार की रात डकैती की योजना बना रहे सात बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया. रात 9.30 बजे पीएसआइ विष्णु बागदी, एएसआइ. अमृता घोष, एएसआइ शेख रमजान अली और अन्य फोर्स ने खबर के आधार पर 12ए नंबर रूट पर श्रीपतिपुर पुल के पास कार्रवाई की. नालिकुल की ओर से आ रहे एक भूरे रंग के ट्रक का पीछा कर उसे इलाहिपुर लेबाई इलाके में रोका गया. ट्रक में सवार सात लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से छह का घर मुर्शिदाबाद और एक का घर बिहार में है.

उनके पास से एक देसी बंदूक, एक राउंड गोली और अन्य हथियार बरामद हुए हैं. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे डकैती की योजना बना रहे थे. वे सड़क के किनारे पड़ी पीएचपी पाइप चोरी करके उन्हें अन्य जगहों पर ले जाकर बेचते थे. उन्होंने स्वीकार किया कि इससे पहले भी हरिपाल और गोघाट थाने के विभिन्न क्षेत्रों में वे ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >