हुगली. हुगली के तारकेश्वर, जंगीपाड़ा, चंडीतला, मगरा, बलागढ़, खानाकुल, गोघाट ब्लॉक समेत कई ब्लॉकों के विभिन्न मंगल सुबह से 72 घंटों के लिए धारा 144 लागू की गयी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले चुनावों में जिन क्षेत्रों में चुनाव बाद हिंसा हुई थी, उन्हें चिह्नित कर प्रशासन से धारा 144 लागू करने का अनुरोध किया गया था. उसी के तहत मंगलवार सुबह पांच बजे से छह जून की शाम छह बजे तक धारा 144 लागू कर दी गयी है. वहीं दूसरी ओर, तारकेश्वर के चांपाडांगा बाजार और बस स्टैंड, दत्तपुर मोड़, टैंगरा मोड़, ताजपुर, पियासरा और साहापुर क्षेत्रों में भी मंगलवार सुबह से धारा 144 लागू रहेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
