पश्चिम बंगाल : संदेशखाली में फिर अशांति, बगड़ीपाड़ा में महिलाओं का प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल :कथित तौर पर भाजपा से जुड़ी चार महिलाओं की रिहाई की मांग करते हुए बागडीपाड़ा इलाके में प्रदर्शन किया. इलाके की महिलाओं ने दावा किया कि उन्होंने हाथों में लाठियां लेकर रात भर पहरेदारी की.

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली (Sandeshkhali) में लोगों के एक समूह ने स्थानीय विधायक समेत तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेताओं के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की करने के आरोप में चार महिलाओं की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताते हुए मंगलवार को प्रदर्शन किया. उन्होंने कथित तौर पर भाजपा से जुड़ी चार महिलाओं की रिहाई की मांग करते हुए बागडीपाड़ा इलाके में प्रदर्शन किया. इलाके की महिलाओं ने दावा किया कि उन्होंने हाथों में लाठियां लेकर रात भर पहरेदारी की.

भाजपा के नेताओं की छवि खराब करने के खिलाफ किया प्रदर्शन

भाजपा के नेताओं की ‘छवि खराब करने के लिए’ प्रसारित किए गए कथित वीडियो के खिलाफ भी प्रदर्शन किया.एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं को सोमवार को एक स्थानीय अदालत ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने संदेशखाली में भाजपा के नेताओं की छवि खराब करने के लिए कथित वीडियो को प्रसारित करने के खिलाफ रविवार को भी प्रदर्शन किया गया और क्षेत्र में महिलाओं द्वारा दर्ज यौन शोषण की शिकायतों पर गलत सूचना फैलाने के लिए टीएमसी के स्थानीय विधायक सुकुमार महता का घेराव किया.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, तृणमूल काे चोर कहने वालों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करुंगी दायर

घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई जिसके बाद पुलिस ने विधायक के साथ मारपीट करने में कथित संलिप्तता के लिए चार लोगों को गिरफ्तार किया. हाल में संदेशखाली के कई वीडियो आए थे.इस तरह के एक वीडियो में, संदेशखाली के एक भाजपा नेता को यह कहते हुए सुना गया था कि महिलाओं द्वारा विरोध भाजपा नेता के इशारे पर किया गया था, जो ‘‘पूरी साजिश’’ के लिए जिम्मेदार थे.‘प्रभात खबर’ इन वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है.

Narendra Modi : आज रात कोलकाता पहुंचेंगे नरेन्द्र मोदी, कल राज्य में 4 जगह करेंगे जनसभाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >