Wb News : संदेशखाली में फिर हिंसा, इस बार पुलिस कैंप पर हमला, 1 गंभीर रूप से घायल

Wb News : संदेशखाली पुलिस ने घटना में शामिल होने के संदेह में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. शितुलिया पुलिस कैंप की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं. सुबह से ही कैंप में चौकसी बढ़ा दी गयी है.

Wb News : पश्चिम बंगाल में पांच जनवरी को शेख शाहजहां (Sheikh Shahjahan) के घर पर रेड करने पहुंचे ईडी की टीम पर लोगों ने हमला किया था उसके ठीक तीन महीना बाद संदेशखाली में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी. कुछ लोगों ने सोमवार देर रात को पुलिस कैंप पर हमला कर दिया. इस बार निशाने पर पुलिस वाले थे, बताते हैं कि हमलावरों के पुलिस कैंप पर जमकर ईट-पत्थर और रॉड बरसाया.आरोप है कि सोमवार देर रात बदमाशों ने शितुलिया में पुलिस कैंप पर हमला कर दिया. घटना में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हुआ है.

घायल पुलिस को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

घायल पुलिस वाले को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल पुलिसकर्मी का नाम संदीप साहा है. देर रात हुई घटना की खबर संदेशखाली थाने को दिया गया. जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे. मंगलवार सुबह संदेशखाली पुलिस ने घटना में शामिल होने के संदेह में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. शितुलिया पुलिस कैंप की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं. सुबह से ही कैंप में चौकसी बढ़ा दी गयी है.मालूम हो कि संदेशखाली थाना क्षेत्र के खुलना ग्राम पंचायत के शितुलिया में पुलिस कैंप है. जनवरी में ईडी पर हुए हमले और उसके बाद रह-रह कर संदेशखाली के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में भड़की हिंसा के बाद से ही संदेशखाली के संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस तैनात किया गया है.

WB News : अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल पर कसा तंज, ममता बनर्जी को अपनी तुलना केजरीवाल व सोरेन से नहीं करनी चाहिए

बदमाशों ने कैंप में घुस कर घंटों किया तांडव

पुलिस कैंपों और थानों में रात भर पहरा बैठाया गया है. सोमवार को भी पुलिस कैंप में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी थी. मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों का एक दल सोमवार रात एक बजे शितुलिया पुलिस कैंप पर पहुंचा. उस वक्त ज्यादातर पुलिस कर्मी सो रहे थे. एक-दो पुलिस वाले ड्यूटी भी पर तैनात थे. लेकिन अचानक हुए हमले का मुकाबला करने के लिए पुलिस कर्मी तैयार नहीं थे. लिहाजा बदमाशों ने कैंप में घुस कर घंटों तांडव किया. बतातें है कि हमलावर हथियारों से लैस थे. सभी के हाथों में रॉड, बांस और ईट-डंडे थे. घायल पुलिस कर्मी का नाम संदीप साहा है. कुछ लोगों का कहना है कि हो सकता है कि संदीप साहा से बदमाशों की कोई पुरानी रंजिश रही हो इसी कारण उसे ही निशाना बनाकर पुलिस कैंप पर हमला किया गया हो. हालांकि यह जांच का विषय है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, ‘मोदी की गारंटी’ का मतलब है सभी विपक्षी नेताओं को सलाखों के पीछे डालना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >