बालू लदे मोटरवैन व लोकल ट्रेन टकराये कोई हताहत नहीं

कांथी में नाचीनंदा के पास बालू लदा एक मोटरवैन का पहिया रेल लाइन में फंस गया. इस बीच, मेचेदा से दीघा की ओर जा रही एक लोकल ट्रेन ने उसे धक्का मार दिया.

हल्दिया. कांथी में नाचीनंदा के पास बालू लदा एक मोटरवैन का पहिया रेल लाइन में फंस गया. इस बीच, मेचेदा से दीघा की ओर जा रही एक लोकल ट्रेन ने उसे धक्का मार दिया. घटना रविवार की सुबह करीब 11 बजे हुई. घटना में किसी के आहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन हादसे की वजह से ट्रेन में सवार यात्रियों के काफी परेशानी हुई. हादसे की वजह से ट्रेन सेवा भी प्रभावित रही. उक्त लोकल ट्रेन में सवार यात्रियों को पैदल ही रेल लाइन से स्टेशन तक आना पड़ा. ट्रेन में सवार शिक्षक राजकुमार दास ने कहा कि वह चुनाव को लेकर प्रशिक्षण के लिए जा रहे थे. नाचीनंदा के पास जोरदार आवाज हुई. यात्री घबरा गये. थोड़ी देर बाद पता चला कि ट्रेन ने मोटरवैन को धक्का मार दिया है. घटना के बाद रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >