पुनर्वास की मांग पर बस्ती वासियों ने निकाली रैली

दुर्गापुर रेल प्रशासन के खिलाफ शुक्रवार को बस्तीवासियों ने पुनर्वास की मांग पर प्रतिवाद रैली निकाली.

दुर्गापुर. दुर्गापुर रेल प्रशासन के खिलाफ शुक्रवार को बस्तीवासियों ने पुनर्वास की मांग पर प्रतिवाद रैली निकाली. रैली 30 नंबर वार्ड के अंबेडकर नगर इलाके से शुरू हुई जो सिनेमा रोड होते हुए दुर्गापुर आरपीएफ कार्यालय तक पहुंची. रैली में बस्ती में रहने वाले महिला पुरुष एवं उनके परिवार के सदस्य बड़ी तादाद में मौजूद थे. रैली में पूर्व पार्षद सिपुल साहा, सुभाष मजूमदार, दीपेन मांझी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष ऋतिक राय, तृणमूल महिला संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष निलेश शर्मा, हिंदी प्रकोष्ठ के तीन नंबर ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव, दो नंबर ब्लॉक के लाल बाबू प्रसाद, वार्ड अध्यक्ष समीरन पाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. दिनेश यादव सहित अन्य नेताओं ने कहा कि रैली विश्वनाथ परियाल के निर्देश पर निकाली गयी है. रेल प्रबंधन को बस्ती खाली कराने से पहले वहां वर्षों से रहने वाले लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था करनी होगी. अन्यथा संगठन की ओर से जोरदार आंदोलन किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि रेल प्रशासन द्वारा बस्ती खाली करने का नोटिस जारी करने के बाद बस्तीवासियों में भय व दहशत व्याप्त है. बस्तीवासियों व रेल की जमीन पर वर्षों से व्यवसाय करने वाले लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था की मांग पर आंदोलन शुरू किया है. नोटिस में 29 मई तक जमीन खाली करने का उल्लेख किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >