नौकरी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट

नौकरी का झांसा देकर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है

नौकरी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट कोलकाता. नौकरी का झांसा देकर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. यह घटना आनंदपुर थाना इलाके की है. आरोपी का नाम सकलैन आजाद है. उसे गत शुक्रवार की रात को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की ओर से आनंदपुर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी थी. आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट 6 और भारतीय दंड विधान की धारा 376 के तहत शिकायत दर्ज की गयी है. शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही पीड़िता की मेडिकल जांच भी करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >