प्रोटोकॉल का किया गया उल्लंघन : राज्यपाल

राज्य सरकार का ध्यान प्रोटोकॉल की चूक की ओर आकर्षित किया गया है, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके.

कोलकाता. राज्यपाल सीवी आनंद बोस मंगलवार को सिलीगुड़ी गये थे, जहां उन्होंने हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात की. बुधवार को राजभवन के कर्मचारियों की जानकारी के लिए ट्वीट कर एक्स हैंडल पर राज्यपाल ने लिखा कि यह पाया गया कि प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए न तो दार्जिलिंग जिला मजिस्ट्रेट और न ही सिलीगुड़ी के पुलिस आयुक्त ने बागडोगरा या सिलीगुड़ी पहुंचने पर राज्यपाल से मुलाकात की, जबकि उनके इस दौरे की सूचना पहले ही दे दी गयी थी. राज्य सरकार का ध्यान प्रोटोकॉल की चूक की ओर आकर्षित किया गया है, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके. ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी को इंगित करते हुए ट्वीट किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >