जलजमाव से लोगों को मिलेगी निजात : एमआइसी

कोलकाता नगर निगम के एमआइसी (जल निकासी) ताड़क सिंह ने बताया कि इस बार बारिश में जल जमाव की समस्या नहीं होगी.

संवाददाता, कोलकाता

कोलकाता नगर निगम के एमआइसी (जल निकासी) ताड़क सिंह ने बताया कि इस बार बारिश में जल जमाव की समस्या नहीं होगी.

उन्होंने कहा कि यदि बारिश 100 मिली मीटर होती है, तो जल निकासी में आठ घंटे तक का वक्त लग सकता है और अगर ज्यादा हुई, तो और अधिक वक्त लगेगा. बारिश को लेकर निकासी विभाग व निगम के बिजली विभाग तैयारी पूरी कर ली है. मेनहोल की नियमित साफ-सफाई हो रही है.

अभी तक 75 फीसदी मेनहोल से पोली निकालने का काम हो चुका है, बाकी जल्द ही पूरा हो जायेगा. महानगर की जल निकासी व्यवस्था पर गंगा के ज्वार-भाटा का भी प्रभाव पड़ता है. क्योंकि यहां का सारा पानी गंगा में गिरता है.

ऐसे में अगर ज्वार हुआ, तो सभी लॉकगेट बंद कर दिये जाते हैं. ज्वार के समय बारिश होने पर जल निकासी में समय लगेगा. हालांकि इस बार बारिश में जल जमाव की समस्या नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >