तृणमूल नेता को मिला आयकर का नोटिस

पूर्व मेदिनीपुर जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता को आयकर विभाग की तरफ से नोटिस भेजा गया है. यह नोटिस उसके व्यवसाय से जुड़े आर्थिक लेनदेन को लेकर भेजा गया है. नोटिस में जल्द से जल्द उन्हें आयकर विभाग के दफ्तर में आकर कागजात पेश करने को कहा गया है.

कोलकाता.

पूर्व मेदिनीपुर जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता को आयकर विभाग की तरफ से नोटिस भेजा गया है. यह नोटिस उसके व्यवसाय से जुड़े आर्थिक लेनदेन को लेकर भेजा गया है. नोटिस में जल्द से जल्द उन्हें आयकर विभाग के दफ्तर में आकर कागजात पेश करने को कहा गया है. उक्त तृणमूल नेता का नाम रोबिन मंडल बताया गया है. वह पूर्व मेदिनीपुर जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक नंबर ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष हैं. इस मामले में रोबिन मंडल ने बताया कि यह नोटिस उनके व्यवसाय को लेकर उन्हें भेजा गया है. वह इस मामले में कानूनी सलाह ले रहे हैं. जल्द वह इस मामले में आगे का कदम उठायेंगे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >