हावड़ा ब्रिज पर नाका चेकिंग के दौरान नौ लाख रुपये बरामद

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से एक दिन पहले शुक्रवार की शाम नाका चेकिंग के दौरान गोलाबाड़ी थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली.

छह लिये गये हिरासत में संवाददाता, हावड़ा . लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से एक दिन पहले शुक्रवार की शाम नाका चेकिंग के दौरान गोलाबाड़ी थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली. जानकारी के अनुसार, हावड़ा ब्रिज पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन अलग-अलग वाहनों से कुल नौ लाख 15 हजार रुपये बरामद किये. साथ ही पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में भी लिया है. पुलिस इन सभी लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि पहले वाहन से करीब पांच लाख रुपये बरामद हुए. बाकी दो वाहनों से भी लाखों रुपये मिले हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह राशि कहां से लायी जा रही थी. इसका कहां इस्तेमाल होना था. हिरासत में लिये गये लोग बरामद रुपयों के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >