इसीएल के निदेशक ने किया कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का दौरा

इसीएल के निदेशक (तकनीकी) नीलाद्रि राय ने कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का दौरा किया. इस क्रम में सबसे पहले उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक एससी मित्रा के नेतृत्व में क्षेत्र के अन्य उपस्थित अधिकारियों के साथ बैठक की.

रानीगंज.

इसीएल के निदेशक (तकनीकी) नीलाद्रि राय ने कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का दौरा किया. इस क्रम में सबसे पहले उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक एससी मित्रा के नेतृत्व में क्षेत्र के अन्य उपस्थित अधिकारियों के साथ बैठक की और परसिया-बेलबाद एमडीओ परियोजना तथा अमृतनगर खान समूह अंतर्गत लग रहे सोलर पावर प्लांट के क्रियान्वयन की विधिवत जानकारी ली. इसके बाद निदेशक (तकनीकी) ने पड़सिया-बेलबाद एमडीओ परियोजना तथा अमृतनगर खान समूह के अंतर्गत लग रहे सोलर पावर प्लांट के क्रियान्वयन और इनकी कार्यप्रणाली का विधिवत परिदर्शन किया और इनमें गुणात्मक अभिवृद्धि के लिए आवश्यक सुझाव दिये. इस दौरे के संबंध में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री मित्रा ने कहा कि निदेशक (तकनीकी) के आगमन से हमारे बीच उत्साह का संचार हुआ है और उनके सुझावों का अनुपालन कर हम इन परियोजनाओं को सफल करने की दिशा में प्रतिबद्ध हैं. इस मौके पर इसीएल मुख्यालय से अजय भौमिक, जीएम (पावर) की भी विशिष्ट उपस्थिति रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >