नागेरबाजार : बनियान की फैक्टरी में लगी भीषण आग

उत्तर 24 परगना जिले के दमदम नागेरबाजार के पास जेसोर रोड स्थित एक गंजी कारखाने में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गयी.

30 इंजनों की मदद से छह घंटे में दमकलकर्मियों ने बुझाई आग

दमकल मंत्री ने घटनास्थल का लिया जायजा

प्रतिनिधि, दमदम

उत्तर 24 परगना जिले के दमदम नागेरबाजार के पास जेसोर रोड स्थित एक गंजी कारखाने में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गयी. खबर मिलने के बाद एक-एक कर 30 दमकल इंजन वहां लाये गये. दमकलकर्मियों ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित करने में सफलता पायी. उधर, दमकल मंत्री सुजीत बोस भी घटनास्थल पर पहुंचे. मंत्री ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार, यह कारखाना नागेरबाजार में सरोजिनी नायडू कॉलेज के ठीक बगल में स्थित है. कारखाने के बगल में ही एक आइसक्रीम कंपनी का गोदाम है. यहीं पर स्थानीय लोगों ने सबसे पहले विस्फोट की आवाज सुनी थी. उसके बाद ही आग लगी. वहां से आग धीरे-धीरे कारखाने में फैल गयी. घटना शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे की है. तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गयी. खबर मिलने के बाद दमकलकर्मी 30 इंजनों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये. छह घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मी आग बुझाने में सफल हुए. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि आग कैसे लगी. दमकल विभाग का प्राथमिक अनुमान है कि शिल्पा तालुक के गोदाम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ रखे थे. इस कारण ही आग तेजी से फैली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >