छोटे भाई के सिर पर प्रहार कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

श्चिम मेदिनीपुर के चंद्रकोना थाना के बड़ाबाला गांव में परिवारिक झगड़े के दौरान बड़े भाई ने छोटे की पीट कर हत्या कर दी. मृतक का नाम गणेश घोष (33) था,

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर के चंद्रकोना थाना के बड़ाबाला गांव में परिवारिक झगड़े के दौरान बड़े भाई ने छोटे की पीट कर हत्या कर दी. मृतक का नाम गणेश घोष (33) था, जबकि आरोपी का नाम मनसा घोष है. पुलिस ने आरोपी मनासा को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, गणेश ने अपने बडे़ भाई के कमरे का बिजली कनेक्शन काट दिया था, जिसे लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया. इसी दौरान मनसा ने गणेश के सिर पर बांस से जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. वहां, उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे घाटाल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >