इच्छापुर में अवैध निर्माण पर चला पालिका का बुलडाेजर

उत्तर 24 परगना के बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत इच्छापुर के अशोकनगर इलाके से घोषपाड़ा रोड के किनारे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया.

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत इच्छापुर के अशोकनगर इलाके से घोषपाड़ा रोड के किनारे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी. अभियान में उत्तर बैरकपुर नगरपालिका के चेयरमैन मलय घोष, बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के सब ट्रैफिक गार्ड ओसी रंजन रुद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. चेयरमैन मलय घोष ने कहा कि अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहनों को आने-जाने में परेशानी होती थी. यह रास्ता इच्छापुर स्टेशन जाने का एकमात्र रास्ता है, इसलिए सरकार के आदेश के बाद सड़क के दोनों ओर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा तोड़ दिया गया.रिसड़ा में हटाया गया अतिक्रमण

हुगली. रिसड़ा नगर पालिका क्षेत्र के मैत्री पथ में अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान रिसड़ा थाना के प्रभारी संजय सरकार, रिसड़ा के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा, वाइस चेयरमैन जाहिद हसन खान सहित अन्य उपस्थित रहे.

वाइस चेयरमैन जाहिद हसन खान ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर पहले ही अवैध दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया था. बावजूद इसके लाेगाें के स्वयं दुकाने नही हटाने पर मंगलवार को अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >