बाढ़ : बलागढ़ में 100 से अधिक लोग बेघर

लगातार हुई बारिश और डीवीसी से पानी छोड़े जाने के चलते बलागढ़ ब्लॉक की एकतारपुर ग्राम पंचायत के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गये हैं.

प्रतिनिधि, हुगली.

लगातार हुई बारिश और डीवीसी से पानी छोड़े जाने के चलते बलागढ़ ब्लॉक की एकतारपुर ग्राम पंचायत के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गये हैं. जिराट खामारगाछी में खेत पानी में डूब गये हैं. एकतारपुर के लोग ऊंची जगहों पर शरण लिए हुए हैं. डहर तियोरणई, माजदिया, सारेंदा समेत कई गांव जलमग्न हैं. ब्लॉक प्रशासन ने एकतारपुर ग्राम पंचायत को 30 तिरपाल भेजी है. स्थानीय सदस्यों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. एसडीओ स्मिता सान्याल शुक्ला ने बताया कि बाढ़ की स्थिति जिले के ग्रामीण इलाके में कमोबेश है. जिलाधिकारी मुक्ता आर्य स्थिति पर नजर रख रही हैं. बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्थित स्कूलों में राहत शिविर खोले गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >